चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 29, 2026 2:26 PM

Follow Us

चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे में सील किए गए नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल के संचालक एवं अन्य के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने 26 जून को दुद्धी कस्बा स्थित नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया कि सील किए जाने के बावजूद अस्पताल का ताला तोड़कर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने अस्पताल को पुनः सील कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी।

कोतवाली प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 185/2026 दर्ज किया गया है। अस्पताल संचालक एवं अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 223, 125, 109(2) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 29, 2026 2:24 PM

🔥 Convert Image
for Discover