दुद्धी पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 19, 2026 1:21 PM

Follow Us

दुद्धी पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों का अनुपालन करते हुए रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कस्बा दुम्हान निवासी जयप्रकाश कटौधी निवासी जगजीवन तथा रजखड़ निवासी विजय कुमार शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक राम सजीवन, हेड कांस्टेबल सीताराम एवं हेड कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover