गहरे नाले में फंसी गाय को नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
रवि सिंह रिपोर्टर
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर चार में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेजुबान गाय अचानक एक गहरे नाले में गिरकर फंस गई। नाला गहरा होने के कारण गाय खुद बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ थी और तड़प रही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नगर पंचायत की टीम ने भारी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत की। इस राहत कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेेश मोहन के साथ-साथ नगर पंचायत कर्मचारी और स्थानीय युवाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
सराहनीय योगदान देने वाले
उमेश घनश्याम (पाइप मिस्त्री, नगर पंचायत कर्मचारी)
नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई देवेश मोहन ,अवधेश यादव ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार गाय को सुरक्षित और सकुशल नाले से बाहर निकाल लिया गया। गाय को सुरक्षित देखकर मौके पर मौजूद वार्ड वासियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पूरी टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।


























