अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भट्ठी ध्वस्त, 200 किलो लहन नष्ट दुद्धी,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, June 19, 2026 1:05 PM

Follow Us

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भट्ठी ध्वस्त, 200 किलो लहन नष्ट

Ravi Singh–Reporter dudhi

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी, सोनभद्र। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग ने विंढमगंज थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद कर नष्ट किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दुद्धी रविनंदन ने आबकारी विभाग की टीम एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ महुली, विश्वकर्मा मोहल्ला, रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित विभिन्न संदिग्ध स्थलों, घरों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में सघन छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान करीब 25 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर बरामद लहन को नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

अभियान के दौरान टीम ने सड़क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया तथा चखना की दुकानों की भी सघन जांच की। इसके साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनहित में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover