खेत में गिरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल, सीएचसी में इलाज जारी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, July 21, 2026 4:23 PM

Follow Us

खेत में गिरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल, सीएचसी में इलाज जारी


दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान में खेत के पास टूटकर गिरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मुन्नीलाल (60) पुत्र स्व. दुखीराम अपने पुत्र संजीव कुमार के साथ सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे खेत स्थित कुएं पर लगे मोटर पंप की मरम्मत कराने जा रहे थे। रास्ते में लगभग 40 मीटर पहले पाटीदारों का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। इसी दौरान मुन्नीलाल तार के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आ गए।
पुत्र संजीव ने बताया कि पिता को बचाने के प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गया, लेकिन तेज झटके से दूर जा गिरा। इसके बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए कुल्हाड़ी की मदद से बिजली के तार को अलग कर पिता को करंट से मुक्त कराया।
घायलों को परिजनों द्वारा निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉ. शाह आलम की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। संजीव का आरोप है कि उक्त तार करीब एक सप्ताह से टूटा हुआ था और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि पिता की हालत स्थिर होने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover