कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, तीन फाटक खोले गए, डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, July 2, 2026 12:02 PM

Follow Us

कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, तीन फाटक खोले गए, डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील

बारिश होते ही विस्थापितों की चिंता बढ़नी हुई शुरू,कनहर बांध के खोले गए तीन फाटक,

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर बांध पर साफ दिखाई देने लगा है। बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए बुधवार की रात्रि 9 बजे 261.50 रहा था, जहां आज बुधवार की शाम 5:00 बजे लगभग 260.50 मीटर तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बांध के तीन फाटक खोल दिए गए।
कनहर सिंचाई खंड-3 के अधिशासी अभियंता विनोद गुप्ता ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति पर विभाग की लगातार नजर बनी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य फाटक भी खोले जा सकते हैं। उन्होंने डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की कि वे कनहर बांध के सीमांकन क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में न डालें। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। विभाग लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है, जिसके चलते अतिरिक्त फाटक भी खोले जा सकते हैं। फिलहाल नहर परियोजना का कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, इसलिए जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर, सुंदरी गांव के करीवालेवा क्षेत्र के कई विस्थापित परिवारों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि विस्थापन पैकेज की सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। बढ़ते जलस्तर के कारण कुछ परिवारों के घरों तक पानी पहुंच चुका है। यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो क्षेत्र के अन्य घर भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे विस्थापितों की चिंता और बढ़ गई है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover