क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, दर्जनो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का किया सामूहिक बहिष्कार,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, July 17, 2026 2:46 PM

Follow Us

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न,

दर्जनो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का किया सामूहिक बहिष्कार,

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी, सोनभद्र।क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास खण्ड सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आहूत की गई।बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) / मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पर स्वच्छ पेयजल ,महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना पंचम वित्त / पन्द्रहवा वित्त,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विचार,स्वच्छ भारत मिशन विद्युत समस्या ,पेंशन योजनाओं ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहित अन्य एजेंडों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचारों को रखा और आंकड़ों को प्रस्तुत किया।बैठक में संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कहा कि विगत वर्षों में ब्लाक क्षेत्र के सभी 58 गांवों में विकास कार्य हुए जिसमें नाली निर्माण, सीसी रोड,पुलिस,सोलर वाटर पंप,बाउंड्री वाल,छठघाट आदि शामिल है।सभी क्षेत्र पंचायतों को मानदेय प्रतिमाह भेजा जा रहा है यदि किसी को नहीं मिल रहा तो टेक्निकल दिक्कत हो सकती है।उसे भी सही कराया जाएगा।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विशाल चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण लाभार्थियों के लिए आवास योजना, शौचालय योजना, समूह योजना,किसानों के लिए पेंशन योजना सहित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।यह योजनाएं डीडीटी से संचालित हो रही है इसलिए कुछ लाभार्थियों को पेंशन सहित अन्य लाभ में दिक्कत हो सकती है इसलिए लाभार्थी अपने बैंक के खाते का केवाईसी जरूर कराए और प्रत्येक छह माह में लेन देन भी करते रहे ताकि धनराशि मिलने में दिक्कत न हो।उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरंद तक पहुंचाएं जा रहे है इसमें क्षेत्र पंचायत भी सहयोग करे।बैठक का संचालन बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी सहायक सांख्यिकी अधिकारी डॉ राकेश मौर्या,जेई आर एस शिवराज यादव, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अजय कुमार सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मनोज कुमार डॉ गौरव सिंह,अनीस पटेल सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इनसेट:-

क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक को लेकर कई बीडीसी ने बैठक का बहिष्कार किया

बैठक भत्ता भुगतान न होने पर बीडीसी सदस्यों ने जताई नाराजगी

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों ने बैठक भत्ता एवं यात्रा भत्ता का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्त के नेतृत्व में सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पांच वर्षीय कार्यकाल के दौरान हुई अधिकांश बैठकों का भत्ता अब तक नहीं मिला है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 17 जुलाई 2026 को कार्यकाल की अंतिम बैठक आयोजित होनी है, लेकिन बकाया भुगतान न होने से सदस्यों में असंतोष है। सदस्यों ने मांग की है कि सभी बैठकों का बकाया भत्ता व यात्रा व्यय का शीघ्र भुगतान किया जाए, अंतिम बैठक का दो दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने सामूहिक बहिष्कार कर विरोध जताया, इस मौके पर गोविंद लोकनाथ महेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार,कटौन्धी राजेंद्र प्रसाद,श्रवण कुमार विंदा देवी,लक्ष्मी देवी सोमनाथ राम प्यारे पार्वती रीना शिवकुमार सतीश सहित अन्य बीडीसी मौजूद रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, दर्जनो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का किया सामूहिक बहिष्कार,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, July 17, 2026 2:45 PM

Related News

July 17, 2026

July 17, 2026

July 17, 2026

July 17, 2026

July 16, 2026

July 16, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover