मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 12, 2026 11:33 PM

Follow Us

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी में पंजीकृत मु0अ0सं0-192/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 11 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुलालझरिया स्थित पावर हाउस के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को रात करीब 8:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद पुत्र स्व. विन्देश्वरी, उमेश पुत्र रामप्रसाद एवं सुनील पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम गुलालझरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए,उन्हें न्यायालय भेजा गया,
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्दन गिरि, हेड कांस्टेबल खालिद खाँ तथा कांस्टेबल गणेश मिश्रा शामिल रहे।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover