नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट बभनी को हराकर आरसीसी रामनगर सेमीफाइनल में, जमाल ने 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, June 17, 2026 7:58 AM

Follow Us

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
बभनी को हराकर आरसीसी रामनगर सेमीफाइनल में, जमाल ने 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के

दुद्धी/महुली। श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन खेले गए दो मुकाबलों में रोमांच और धमाकेदार बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले मैच में बभनी ने पुनर्वास कॉलोनी को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी ने बभनी को 7 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

पहले मुकाबले में पुनर्वास कॉलोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम ने महज 3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। बभनी की ओर से जमाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 6 गेंदों पर 36 रन बनाए और लगातार 6 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में बभनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी रामनगर दुद्धी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सूरज ने 7 गेंदों पर 25 रन, अनमोल ने 6 गेंदों पर 22 रन तथा सुमित ने 5 गेंदों पर 18 रन की तेजतर्रार पारियां खेलीं।

103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम ने भरपूर संघर्ष किया, लेकिन 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीसी रामनगर दुद्धी ने 7 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शानदार बल्लेबाजी के साथ एक विकेट लेने वाले अनमोल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

मैच में जसवंत कुमार एवं आर्यन उर्फ विक्की ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई, जबकि आयुष स्कोरर रहे। अभिरंजन और विकास ने कमेंट्री की। इस अवसर पर राजकपूर कनौजिया, संजय कुमार, राजा, ऋषि राज गोस्वामी, अंकित कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover