नदी में नहाने गया कक्षा 8 का छात्र डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 26, 2026 1:39 PM

Follow Us

नदी में नहाने गया कक्षा 8 का छात्र डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र के ठेमा नदी में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 8 के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 9 बजे एक निजी विद्यालय के करीब 12 बच्चे शिक्षिकाओं के साथ पिकनिक ट्रिप पर ठेमा नदी गए हुए थे। उसी विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र सूफियान खाँ (15 वर्ष) पुत्र सफी उल्लाह उर्फ विगऊ, निवासी वार्ड नंबर-6, दुद्धी, अपने दोस्तों के साथ बाद में स्कूटी से नदी किनारे पहुंच गया। बताया जाता है कि वह विद्यालय की ओर से आयोजित ट्रिप का हिस्सा नहीं था, बल्कि अन्य बच्चों को देखकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था।
सूफियान लिटिल एंजेल अकादमी पब्लिक स्कूल का कक्षा 8 का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। नदी में नहाने के दौरान बारिश के कारण बढ़े जलस्तर और गहराई का सही अंदाजा न लग पाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ पानी में उतरे करीब तीन बच्चे भी डूबने लगे।
मौके पर मौजूद मछली पकड़ रहे युवकों और अन्य बच्चों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जब तक सूफियान को ढूंढकर बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों और साथियों ने निजी वाहन से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोहर सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover