प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल सील, संचालक पर FIR दर्ज

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, June 19, 2026 1:30 PM

Follow Us
  • रिपोर्टर अनिल कुमार अग्रहरी
  • प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल सील, संचालक पर FIR दर्ज
    सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के केकराही स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाए जाने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
    जानकारी के अनुसार, प्रसूता की मृत्यु संबंधी समाचार प्रकाश में आने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल जांच टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल की जांच की।
    जांच के लिए टीम गठित
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रसूता की मौत के कारणों और उपचार प्रक्रिया में संभावित लापरवाही की जांच के लिए विभागीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों और संस्थान के खिलाफ कठोर कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
    अस्पताल संचालक पर FIR
    मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
    लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी
    जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

June 19, 2026

June 17, 2026

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 15, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover