राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक रविवार को, आयुष्मान कार्ड पर बनेगी रणनीति

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, July 16, 2026 10:52 PM

Follow Us

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक रविवार को, आयुष्मान कार्ड पर बनेगी रणनीति


ओबरा/सोनभद्र : राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आगामी रविवार को ओबरा स्थित कमला पेट्रोल पंप के सामने परिषद के मुख्य कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करना रहेगा।
बैठक में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठन के माध्यम से पत्रकारों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने सोनभद्र जिले के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इसके अलावा संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा और भविष्य की गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर बैठक में पहुंचकर सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने सुझावों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

रिपोर्ट – कुम्धज चौधरी

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover