सासाराम मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मानित हुए विकास

दुद्धी, सोनभद्र। सासाराम रोहतास में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ -2 में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के विकास अग्रहरी को सम्मानित किया गया हैं।यह सम्मान पथ प्रदर्शक के संस्थापक बमेंद्र कुमार सिंह के पिता जी के 11वें पुण्य तिथि पर आयोजित रक्तदान के फायदे विषय पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदान किया गया।
दो दिवसीय आयोजित सम्मेलन जिसमें नेपाल,भूटान सहित देश के 23 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार CID के डायरेक्टर विपिन कुमार चौधरी,जो खुद अब तक 53 बार रक्तदान कर चुके हैं।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में BHU हॉस्पिटल वाराणसी के इंचार्ज डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 जुलाई को सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट, दुद्धी ब्लड डोनेट एक्स्प्रेस ग्रुप, सोनभद्र उत्तर प्रदेश को भी रक्तदान के क्षेत्र में अनवरत सेवा देने और सम्मेलन में प्रतिभागी बनने के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


























