टेंडर के बाद भी नहीं बन रही वर्षों से खराब सड़क

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, June 20, 2026 12:34 PM

Follow Us

टेंडर के बाद भी नहीं बन रही वर्षों से खराब सड़क
दुद्धी: रीवा राँची राजमार्ग 39 से खजुरी सम्पर्क मार्ग जो करीब 3 किलोमीटर है कि स्थिति अत्यन्त दयनीय हो चुकी हैँ सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने से राहगीरो को चलने के असुविधा हो ही रही है अक्सर गिरकर चोटिल होने का मामला आता रहता है। काशीराम आवास के बगल से प्राथमिक विद्यालय तक बनना हैँ।इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है! भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि नें बताया कि उक्त कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा होना है जिसका टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होना विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है। जगह जगह गड्ढे होने के कारण बाइक और स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे है. रात्रि मे चलने वाले राहगीर भी अँधेरा और गड्ढा हो जाने के कारण गिर जाते है.अग्रहरि ने कहा कि यदि दो दिन के अन्दर कार्य शुरू नहीं होता है तो गांव के लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो सकते है जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होंगी।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover