मजदूर के खाते से साइबर ठगो ने उड़ाए 2.45 लाख, 15 दिनों से न्याय के लिए गिड़गिड़ाता रहा बेबस पिता

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, May 20, 2026 10:12 AM

Follow Us

सिंगरौली। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी जहां आम जनता की गाड़ी कमाई पर धड़ल्ले से डाका डाल रहे हैं वहीं सिंगरौली जिले से पुलिस प्रशासन संवेदनहीनता और ढुलमूल रवैया की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो किसी को भी झकझोर कर रख दे एक बेबस और लाचार पिता पिछले 15 दिनों से कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस की चौखट पर न्याय की भीख मांग रहा है लेकिन खाकी का दिल पर सीखने का नाम नहीं ले रहा है

oplus_4128

पीड़ित व्यक्ति सदाबृज कुशवाहा निवासी बनौली थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली है जो एनटीपीसी प्लांट में दिन-रात मजदूरी करता है उसने पेट काटकर पाई पाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी के लिए 245000 की रकम बैंक खाते में जमा की थी पीड़ित का सपना था कि वह अपनी बेटी की विदाई अच्छे से करेगा लेकिन शातिर साइबर ठगो ने उसकी इस उम्मीद पर पानी फेर दिया और खाते से पूरे 2.45 लाख रुपए उड़ा लिए।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

oplus_4128

इस घटना का शिकार होने के बाद पीड़ित न्याय की उम्मीद में तत्काल पुलिस के पास पहुंचा लेकिन मदद के बजाय स्थानीय पुलिस महकमा उसे एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर दौड़ा रहा है पिछले 15 दिनों से पीड़ित व्यक्ति कलेक्ट्रेट और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है हैरानी की बात यह है कि जब भी पीड़ित अपनी फरियाद लेकर जाता है तो पुलिस उच्च अधिकारियों का हवाला देकर और जांच की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं सोशल मीडिया और ग्राउंड पर सामने आई तस्वीरों में पीड़ित की बेबी साफ देखी जा सकती है अपने हाथ में शिकायती पत्र और पासबुक लेकर वह सिंगरौली पुलिस के आल्हा अधिकारियों के सामने बार-बार रो रहा है गिड़गिड़ा रहा है। बेटी की शादी का समय नजदीक आ रहा है और पिता के पास अब ना तो पैसे बचे हैं और ना ही व्यवस्था में कोई उम्मीद दिख रही है इस मामले में सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

oplus_4128

आखिरकार एक गरीब मजदूर की एफआईआर दर्ज तक तत्काल कार्यवाही क्यों नहीं की गई साइबर फ्रॉड के मामले में शुरुआती कुछ घंटे में बेहद अहम होते हैं तो पुलिस 15 दिनों तक क्यों सोती रही क्या उच्च अधिकारियों का हवाला देकर पल्ला झाड़ना ही पुलिस की जिम्मेदारी है इस खबर के सामने आने के बाद अब देखना होगा की सिंगरौली के आल्हा अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाते हैं या यह व्यवस्था यूं ही सिस्टम की बेरुखी का शिकार होता रहेगा।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover