ग्राम पंचायत पेटराही के भड़रा खुर्द मोड़ से पेटराही कोटेदार के घर के पास तक जर्जर हुआ सड़क प्रभारी मंत्री को दिया गया पत्र।

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 15, 2026 9:03 AM

Follow Us
  1. ग्राम पंचायत पेटराही के भड़रा खुर्द मोड़ से पेटराही कोटेदार के घर के पास तक जर्जर हुआ सड़क प्रभारी मंत्री को दिया गया पत्र।

12 वर्ष की उपलब्धियो के बाद भी घोरावल विधान सभा के पेटराही पाण्डेय सम्पर्क मार्ग गड्ढे में।

सोनभद्र। पीएससी कैंप मुख्य मार्ग से पेटराही गांव तक जाने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को हो रही कठिनाइयों के दृष्टिगत सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण / सुदृढ़ीकरण कराए जाने के संबंध में विकास खण्ड राबर्ट्सगंज कि ग्राम पंचायत पेटराही पाण्डेय के भड़रा खुर्द में उरमौरा-पीएससी कैंप मुख्य मार्ग से रामलाल पाण्डेय के घर / कटरा होते हुए पेटराही गांव में कोटेदार शोभनाथ के घर तक पक्की सड़क का निर्माण लगभग 15 वर्ष पूर्व कराया गया था। वर्तमान समय में उक्त सड़क पूरी तरह जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा अनेक स्थानों पर सड़क टूटकर समाप्त हो गई है। उक्त मार्ग सैकड़ों गांव के ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, एम्बुलेंस,महिलाओं एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन और भी अधिक बाधित हो जाता है। कई बार मरीजों एवं आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भी गंभीर परेशानी उत्पन्न होती है।
क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, किन्तु अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों में निराशा एवं असंतोष व्याप्त है।जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने तथा कार्य प्रारंभ कराया जाय, जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover