सोनभद्र जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है। इसी कड़ी में शक्तिनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्कर की 23,86,000 (तेईस लाख छियासी हजार रुपये) मूल्य की आवासीय संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और कुशल नेतृत्व में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
आरोपी दीपक कुमार भारती (पुत्र गुलाब भारती, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, सोनभद्र)। थाना शक्तिनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 (धारा 8/21, 27-ए/29 एनडीपीएस अधिनियम) एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68-E एवं 68-F के तहत यह कार्रवाई की गई है, जिसे सक्षम प्राधिकारी एवं न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित किया गया था। सोनभद्र पुलिस अब तक कुल 6 मामलों में 5 करोड़ 56 लाख से अधिक की अवैध संपत्तियों को जब्त या फ्रीज कर चुकी हैं दीपक कुमार भारती शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं 1.मु0अ0सं0-133/2023 (धारा 8/21, 27-A/29 NDPS Act, थाना अनपरा) 2. मु0अ0सं0-20/2026 (धारा 8/21, 27-A/29 NDPS Act, थाना शक्तिनगर) 3.मु0अ0सं0-193/2025 (धारा 8/21 NDPS Act, थाना अनपरा) 4. मु0अ0सं0-16/2019 (धारा 323, 34, 504, 506 IPC, थाना अनपरा) सोनभद्र पुलिस नशे के काले कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ बिल्कुल सख्त हो चुकी है। जनपद सोनभद्र में अब तक कुल 06 प्रकरणों में 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की सम्पत्ति जब्त/फ्रीज की गई है। इनमें थाना रॉबर्ट्सगंज के 2, थाना अनपरा के 1, थाना शक्तिनगर के 2 एवं थाना म्योरपुर के 1 प्रकरण शामिल हैं
नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, ₹23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज
On: Sunday, October 25, 2026 8:19 AM







