सर्पदंश के दो हुए शिकार, इलाज जारी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, August 26, 2026 1:51 PM

Follow Us

दुद्धी (सोनभद्र)क्षेत्र में बुधवार को सर्पदंश के दो मामले सामने आए। दोनों पीड़ितों को परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।

कुड़वा, थाना कोन निवासी 9 वर्षीय काजल पुत्र हीरा यादव सुबह करीब नौ बजे घर के पास हैंड पंप से पानी लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घास में छिपे अज्ञात विषैले सर्प ने उसे डस लिया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

वहीं दूसरी तरफ महुली निवासी 45 वर्षीय रीता देवी पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा सुबह करीब छह बजे खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में डस लिया। दोनों का सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover