दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी*

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, August 23, 2026 7:28 AM

Follow Us

*दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी*
*जौनपुर से लौटे इंस्पेक्टर को मिली दुद्धी कोतवाली की कमान, दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह बने राबर्ट्सगंज के नए कोतवाल*

दुद्धी /सोनभद्र। बेहतर कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले की दो प्रमुख कोतवालियों में फेरबदल किया है। इसके तहत जौनपुर से जनपद में लौटे तेज-तर्रार इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह को राबर्ट्सगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राबर्ट्सगंज के प्रभारी राम स्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह की सोनभद्र में वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरल व्यवहार के साथ बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचान रखने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह इससे पहले भी जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पूर्व तैनाती जुगैल थाना, चोपन थाना और पिपरी थाना में रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालने के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्यशैली के साथ अपनी अलग पहचान बनाई।
सोनभद्र में पूर्व तैनाती के बाद इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनकी जिले में वापसी हुई है। जनपद में आते ही पुलिस अधीक्षक ने उन्हें दुद्धी जैसे महत्वपूर्ण कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। दुद्धी क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत होने के साथ ही कानून व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह के सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की चुनौती होगी।
वहीं दुद्धी कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को अब राबर्ट्सगंज कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जिला मुख्यालय की कोतवाली होने के कारण राबर्ट्सगंज में भी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है। धर्मेंद्र कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया है।
इसके अलावा राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी रहे राम स्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर दुद्धी और राबर्ट्सगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती के बाद पुलिसिंग की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से किए गए फेरबदल के बाद अब दुद्धी में इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह और राबर्ट्सगंज में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के सामने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। वर्तमान में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दुद्धी कोतवाली में कानून व्यवस्था बड़े ही बेहतर रूप से बने हुए थे,उनके पुलिसिंग से आम आदमी को न्याय मिलता रहा, वही बेदाग ईमानदारी के साथ दुद्धी क्षेत्र की लगभग 7 महीने 20 दिन तक जनता की सेवा दिया,उनके स्थानांतरण को लेकर लोगों ने दुख भी व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है, दोनों अधिकारियों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover