(शक्तिनगर): जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने NCL (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सुरक्षा अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के बड़े मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस ने रंगे हाथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 09 बंडल कंडक्टर वायर (बिजली का तार) बरामद किए हैं।
शक्तिनगर पुलिस ने मुकदमा (मु0अ0सं0 155/2026, धारा 303(2) BNS) दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। 22 जून 2026, रात 08:55 बजे शक्तिनगर पुलिस और NCL सुरक्षा बल
आरोपी को घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोचा गया
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपी का हाल पता मंगल पुत्र सोहन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी कनुहड़, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) 09 बंडल कंडक्टर वायर (बिजली का तार) शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय द्वारा बताया गया कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है ।







