अयोध्या के लेखपाल मामले को लेकर आक्रोश, काली पट्टी बांध जताया विरोध

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, August 21, 2026 1:53 PM

Follow Us

अयोध्या के लेखपाल मामले को लेकर आक्रोश, काली पट्टी बांध जताया विरोध

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी, सोनभद्र।अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय दुद्धी तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को दुद्धी तहसील के समस्त लेखपालों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार और विजिलेंस की इस कार्रवाई के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

राजस्व कर्मियों और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अयोध्या के कैलपारा गांव में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप को एक सोची-समझी साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। संघ का दावा है कि संबंधित जमीन की पैमाइश से जुड़ी फाइल में जबरन पैसे रखकर विजिलेंस/एंटी करप्शन टीम को बुलाकर द्वेषवश यह कार्रवाई कराई गई है। इस एकतरफा कार्रवाई से पूरे प्रदेश के राजस्व कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है।दुद्धी तहसील में प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने साफ कहा कि जब तक इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती और निर्दोष लेखपाल को सम्मानपूर्वक बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनका यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शासन स्तर से इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे अपने अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार समेत पूर्ण कार्य बहिष्कार और उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ दुद्धी इकाई के अध्यक्ष, सचिव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover