NTPC विंध्याचल की लापरवाही से गैस चैंबर बना शक्तिनगर, राख के गुबार के बीच मौत के साये में जीने को मजबूर लाखों लोग

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, October 6, 2026 4:37 AM

Follow Us

शक्तिनगर । सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में NTPC विंध्याचल परियोजना की भारी लापरवाही और मनमानी अब आम जनता के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। परियोजना द्वारा राख के परिवहन में बढ़ती जा रही अनियमितताओं के कारण पूरा शक्तिनगर इलाका प्रदूषण के भयानक जहर से घुट रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का सब्र अब जवाब दे गया है, और उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
मिली जानकारी और थाने को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, NTPC विंध्याचल की राख को कोटा बस्ती, शक्तिनगर से उठाया जा रहा है और हाइवा वाहनों के जरिए PWD मोड़, शक्तिनगर होते हुए वाराणसी की तरफ भेजा जा रहा है। इन ओवरलोड और बेलगाम हाइवा वाहनों के कारण उत्पन्न हुई विकराल समस्याओं ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है

Oplus_16908288

हाइवा के लगातार और अंधाधुंध आवागमन से PWD मोड़ व आसपास की सड़कों पर भारी मात्रा में राख और धूल की परतें जम चुकी हैं, जो हवा में उड़कर आसपास की दुकानों और घरों के अंदर तक भर रही हैं। PWD मोड़ क्षेत्र एक अत्यधिक व्यस्त बाजार है, जहां सुबह से शाम तक भारी भीड़ रहती है। यहां उड़ रही जहरीली राख और धूल के कारण दुकानदारों का व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं आम जनता व राहगीरों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

व्यपारियों ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर बिना तिरपाल या कवर के दौड़ रहे ये राख से भरे हाइवा कभी भी किसी भीषण सड़क दुर्घटना को दावत दे सकते हैं, क्योंकि बाजार की भीड़भाड़ के बीच राख गिरने से विजिबिलिटी भी कम हो जाती है।

क्षेत्र के आक्रोशित दुकानदारों और प्रबुद्ध नागरिकों जिनमें अमलेश गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, शशि राय और आदित्य नारायण सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। थाना प्रभारी को स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि यदि इस गंभीर मामले में तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो कभी भी बड़ा जनसैलाब उमड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन के सामने 5 सूत्रीय सख्त मांगें रखी हैं:

Oplus_16908288

PWD मोड़, शक्तिनगर से वाराणसी की ओर जाने वाले राख परिवहन मार्ग पर रोजाना और नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो, ताकि धूल न उड़े।

हाइवा वाहनों से सड़क पर बिखरी हुई राख और धूल की युद्धस्तर पर सफाई कराई जाए।

राख से भरे हर हाइवा को उचित रूप से तिरपाल या कवर से ढककर ही निकाला जाए, ताकि रास्ते में राख न गिरे और न ही उड़े।

PWD मोड़ और आसपास के दुकानदारों की परेशानी को देखते हुए संबंधित परिवहन एजेंसी द्वारा पुख्ता प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लापरवाह वाहनों और संबंधित परिवहन एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सवाल यह उठता है कि क्या शक्तिनगर पुलिस और NTPC विंध्याचल प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर तुरंत कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 27, 2026

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover