विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, September 3, 2026 2:47 PM

Follow Us

विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

(दुद्धी, सोनभद्र) अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं, एक मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना दुद्धी पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को ग्राम कादल निवासी गंगेश (29) पुत्र शिवनारायण को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 194/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 191(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।

इसके अलावा पुलिस ने मु0अ0सं0 226/2026 से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया। उक्त मामले में धारा 137(2), 127(3), 87, 65(1), 64(2)(m) बीएनएस तथा 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक चन्दन गिरि, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक श्यामानन्द यादव एवं कांस्टेबल आशुतोष पटेल शामिल रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover