सोनभद्र/ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर वायरल हुए एक मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए घोरावल थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए घोरावल पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
जांच में यह बात सामने आई कि यह घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात की है। घोरावल कस्बे के मेन तिराहे से शिवद्वार रोड पर मोटरसाइकिल से साइड लेने को लेकर विवाद हो गया था। इसी मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मारपीट में शामिल तीनों व्यक्तियों की पहचान कर ली है: 1 सत्यम विश्वकर्मा पुत्र रामनिहोर (निवासी – वार्ड नंबर 07, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र)
2 रवि गुप्ता पुत्र कांता गुप्ता (निवासी – वार्ड नंबर 03, कस्बा घोरावल, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र)
3 आलोक पुत्र छोटे (निवासी – वार्ड नंबर
थाना घोरावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम विश्वकर्मा और रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, तीसरे आरोपी आलोक की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।







