सोनभद्र जनपद के थाना शक्तिनगर पुलिस ने अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 9 अदद महंगी EXIDE बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस को मुखबिर से खास सूचना मिली थी कि चौकी बीना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच कुछ संदिग्ध लोग चोरी का माल छुपाकर रखे हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 04 अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो बोरों में छिपाकर रखी गईं 9 अदद EXIDE कंपनी की बैटरियां बरामद हुईं। मौके पर पहुंचे वादी मुकदमा सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बरामद बैटरियों की शिनाख्त अपनी चोरी गई बैटरियों के रूप में की।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 12/13 अक्टूबर 2026 की रात्रि को सी.एच.पी. एरिया कृष्णशिला के सब स्टेशन-C से इन 09 बैटरियों पर हाथ साफ किया था। इसके अलावा, पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन शातिर चोरों ने 5 सितंबर 2026 की रात को कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा कीमती सामान भी चुराया था। चुराया गया वह सामान एक कबाड़ी को बेचा गया था, जिसका नाम प्रकाश में आ चुका है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 1 सुखनन्दन कुमार पुत्र उमेश चन्द्रवंशी (निवासी- डिउडर बिनवा, थाना नगरउटारी, गढ़वा, झारखण्ड / हाल पता- डफाली टोला बीना, सोनभद्र) 2 रोशन पुत्र राजेन्द्र (निवासी- डफाली टोला बीना, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र) 3 चेतन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह (निवासी- कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र)
4 हंस लाल साकेत पुत्र वंशवन साकेत (निवासी- सुहिरा, थाना माड़ा, सिंगरौली, म.प्र.)
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना शक्तिनगर में निम्नलिखित गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है: मु,अ,सं,-182/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस मु,अ,सं-169/2026 धारा 303(2) बीएनएस पूर्व में ही दर्ज किया गया था जिसके बाद आज पुलिस ने जेल भेज दिया है।
शक्तिनगर में बैटरी चोरी का पर्दाफाश, 09 EXIDE बैटरियों के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार
On: Saturday, October 17, 2026 3:27 PM







