सोनभद्र । कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक, सोनभद्र में तैनात कुल 25 निरीक्षकों का स्थानांतरण गैर-जनपद (मीरजापुर और भदोही) कर दिया गया है।
इस बड़ी कार्रवाई के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों, क्राइम ब्रांच और एसओजी (SOG) प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सूची के अनुसार, सोनभद्र से 16 निरीक्षकों को मीरजापुर और 9 निरीक्षकों को संतरविदास नगर भदोही भेजा गया है।
थाना राबर्ट्सगंज के प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव को भदोही, जबकि ओबरा प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, बभनी प्रभारी संजीव कुमार यादव, बीजपुर प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, करमा प्रभारी कमलेश कुमार पाल, जुगैल प्रभारी शिवप्रताप वर्मा, शक्तिनगर प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय और कोन प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र को मीरजापुर स्थानांतरित किया गया है।
चोपन प्रभारी गोपाल प्रसाद गुप्ता, रायपुर प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, मांची प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह और अनपरा प्रभारी राजेश जी चौबे को संतरविदास नगर (भदोही) भेजा गया है।
एसओजी (SOG) प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, यूपी-112 प्रभारी संजीव कुमार सिंह और सीएमएस सेल प्रभारी माधव सिंह का तबादला भदोही किया गया है। वहीं, अपराध शाखा के सदानन्द राय, डीसीआरबी प्रभारी भैया शिवप्रसाद सिंह, सीसीटीएनएस प्रभारी मनोज कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक विनोद यादव और एएचटी प्रभारी रामदरस राम को मीरजापुर भेजा गया है।
पुलिस लाइन में तैनात रविन्द्र कुमार सिंह यादव व सौरभ अवस्थी और वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत को मीरजापुर, जबकि पुलिस लाइन से ही महेन्द्र प्रसाद यादव और परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर से संबद्ध विवेकानन्द उपाध्याय को भदोही स्थानांतरित किया गया है।







