यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 28 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले, वाराणसी-प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त बदले

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, November 27, 2026 8:49 AM

Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी की गई ताजा तबादला सूची के अनुसार, राज्य के 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) तथा अयोध्या और मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शामिल हैं।

मोहित अग्रवाल (1997 बैच) पुलिस आयुक्त, वाराणसी से अब पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाए गए हैं। किरण एस. (2008 बैच) पुलिस महानिरीक्षक (IG), लखनऊ परिक्षेत्र से अब पुलिस आयुक्त, वाराणसी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित होकर अब पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद होंगी। जे. रविन्दर गौड़ (2005 बैच) पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से अब पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं। पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से अब अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), स्थापना, लखनऊ के पद पर भेजे गए हैं। रमित शर्मा (1999 बैच) को बरेली जोन से ADG लखनऊ जोन बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार (2001 बैच) को लखनऊ जोन से ADG बरेली जोन की कमान सौंपी गई है। प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) को अलीगढ़ से DIG लखनऊ परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह (2011 बैच) को सहारनपुर से DIG आगरा परिक्षेत्र, शैलेश कुमार पाण्डेय (2011 बैच) को आगरा से DIG अलीगढ़ परिक्षेत्र और आशीष तिवारी (2012 बैच) को तकनीकी सेवाएं लखनऊ से DIG सहारनपुर परिक्षेत्र नियुक्त किया गया है।
अयोध्या और मुरादाबाद की अदला-बदली अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर (2013 बैच) को मुरादाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है, वहीं मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल (2015 बैच) को अयोध्या का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।सुनीति (2013 बैच) को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजा गया है। आकाश तोमर (2013 बैच) को सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद बनाया गया है।
अमित कुमार-I (2013 बैच) को मुरादाबाद पीएसी से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू , लखनऊ भेजा गया है। दिनेश त्रिपाठी (2013 बैच) को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज और कुलदीप सिंह गुनावत (2017 बैच) को प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है।
प्रीति यादव (2019 बैच) को गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा भेजा गया है।
2020 बैच के तीन युवा आईपीएस अधिकारियों के पूर्व में हुए तबादलों को निरस्त करते हुए उन्हें नई जगह तैनात किया गया है:
पुनीत द्विवेदी का लखनऊ कमिश्नरेट के लिए हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद बनाया गया है।
नीतू का गौतमबुद्धनगर के लिए हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ तैनात किया गया है। अमित कुमावत का गाजियाबाद के लिए हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त पीएसी की विभिन्न वाहिनियों के सेनानायकों नरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार शुक्ला और अजीत कुमार सिन्हा को भी विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों, जीआरपी, अभिसूचना और पॉवर कॉर्पोरेशन में नई तैनातियां दी गई हैं।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 25, 2026

November 25, 2026

November 25, 2026

November 11, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover