तीन सवारी और काली फिल्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 8,025 जागरूक, 893 वाहनों का चालान और 5.74 लाख जुर्माना वसूला

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, November 25, 2026 11:39 AM

Follow Us

वाराणसी / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 24 नवंबर 2026 को वाराणसी जोन के सभी 9 जनपदों (आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही) में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस विशेष कार्रवाई में 8,025 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, 893 वाहनों का चालान किया गया और 5 लाख 74 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक 2,907 लोगों को मीरजापुर परिक्षेत्र में जागरूक किया गया, 388 वाहनों का चालान आजमगढ़ परिक्षेत्र में हुआ और 3 लाख 76 हजार रुपये शमन शुल्क वाराणसी परिक्षेत्र में वसूला गया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

November 25, 2026

November 25, 2026

November 11, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 3, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover