आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वितरण की गयी दवाएं, हजारों जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, November 2, 2026 1:26 PM

Follow Us

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन अंतर्गत खुटियादामर, जवाजोत, बागेसोती एवं कचनरवा क्षेत्र में आज दिनांक 1 नवंबर 2026 (रविवार) को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक कुमार चौबे, अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल (एस) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं डायग्नोस्टिक जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष सहयोग की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. पटेल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं साईनाथ हॉस्पिटल, वाराणसी के चिकित्सकीय सहयोग से मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं।
आयोजक मा० अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है। ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति को बेहतर इलाज से वंचित न रहना पड़े। समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष सोनभद्र, आलोक पांडेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच, जिला उपाध्यक्षगण- विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव- सुरेंद्र सिंह राजपूत, जिला सचिव – पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मिडिया सचिव – इं नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष- चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य – ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच – अंशु तिवारी, जिलाध्यक्ष सहकारिता मंच – अखिलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच – निलेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष युवा मंच – शैलेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज – राकेश पटेल, जोन अध्यक्ष दक्षीणी जोन कोन- रामकृष्ण नारायण गुप्ता, जोन उपाध्यक्षगण दक्षीणी जोन कोन- सुनेश पासवान, शिवानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता- उदित रवानी, तथा रंजू देवी,पूनम देवी सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover