शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 40 क्विंटल चोरी के सरिया मामले में तीसरा कबाड़ी गिरफ्तार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, May 24, 2026 11:52 AM

Follow Us

सोनभद्र। जनपद की शक्तिनगर थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे वांछित अभियुक्त और स्क्रैप डीलर को पुलिस ने दबोच लिया है। शक्तिनगर थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) के तहत पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए चोरी की लगभग 40 क्विंटल लोहे की सरिया बरामद की थी। बरामद किए गए माल की बाजार में कीमत करीब ₹2,40,000/- आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही सरिया से लदे एक पिकअप वाहन समेत दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गिरोह का तीसरा मुख्य सदस्य फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों और अवैध कबाड़ माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में शक्तिनगर पुलिस टीम लगातार वांछितों की तलाश में दबिश दे रही थी। आज मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने तीसरे वांछित अभियुक्त/कबाड़ी अजय कुमार अग्रहरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

June 19, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 15, 2026

June 15, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover