“12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज में व्यापारियों से संवाद, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 15, 2026 8:55 AM

Follow Us

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 4399 दिनों की जनसेवा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में सम्मानित व्यवसायी बंधुओं से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

अभियान के दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों से संवाद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रणाली में सुधार, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा तथा व्यापार सुगमता के लिए किए गए प्रयासों से देश का कारोबारी वातावरण और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बना है।12 साल बेमिसाल

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यवसायी बंधुओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्थन भी जताया।

इस अवसर पर अशोक मिश्रा (पूर्व जिला अध्यक्ष), पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, अमन वर्मा एवं लालू सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।12 साल बेमिसाल

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover