शक्तिनगर (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त 2026 को शक्तिनगर स्थित काली मंदिर (रेलवे लाइन फील्ड) के पास से एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल UP64BC0234 चोरी हो गई थी। वाहन स्वामी अशोक गुप्ता (निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड, शक्तिनगर) की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। 
17 अगस्त 2026 की शाम अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एम.जी.आर. बस्ती रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को बाइक के साथ धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने 15 अगस्त को काली मंदिर के पास से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। ई-चालान ऐप और वाहन स्वामी द्वारा मौके पर की गई पहचान से बरामद बाइक के चोरी की होने की पुष्टि हुई।
सूरज गिरी उम्र 24 वर्ष पिता राजू गिरी निवासी: PWD मोड़, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र पूर्व में चोरी, कूटरचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी (IPC की धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471) के तहत 3 मुकदमे दर्ज हैं।
शिवा कुमार स्वीपर उम्र 20 वर्ष
पिता अरविन्द कुमार स्वीपर
निवासी PWD मोड़ (देशी शराब दुकान के पीछे), थाना शक्तिनगर, सोनभद्र पूर्व में BNS की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत 1 मामला दर्ज है। हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग: काला, वाहन संख्या UP64BC0234 सफल अनावरण करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उप-निरीक्षक सदाशिव राय, उप-निरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती एवं कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 153/2026 (धारा 303(2), 317(2) BNS) के तहत विधिक कार्रवाई पूरी







