होली व रमजान को लेकर ओबरा में पुलिस-CISF का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, February 21, 2026 1:28 PM

Follow Us
  1. विशेष संवाददाता कन्हैयालाल

सोनभद्र। आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना ओबरा क्षेत्र में शनिवार की शाम व्यापक रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें थाना ओबरा पुलिस बल के साथ सीआईएसएफ (CISF) के जवान भी शामिल रहे।

रूट मार्च मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था की गई है।

सोनभद्र पुलिस ने दोहराया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover