सिर्फ 36 घंटे में गाड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार और बोलेरो बरामद

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, September 2, 2026 1:12 PM

Follow Us

शक्तिनगर । अपराध और अपराधियों पर लगातार सख्त रुख अपनाते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर वाहन चोरी की सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को दबोच लिया, जिसकी निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य मोटरसाइकिल और वाहन की नंबर प्लेट बरामद कर ली गई है। दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय (हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर) ने थाना शक्तिनगर में तहरीर दी थी कि कंपनी की रजिस्टर्ड बोलेरो गाड़ी (संख्या JH01CE0558) को दिनांक 25.08.2026 की रात करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर में डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था, जो अगली सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस की सटीक कार्रवाई और बरामदगी
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी करते हुए दिनांक 01.09.2026 की रात आरोपी अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई बोलेरो, एक अन्य पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या MP66 MF 1040) और बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद कर ली है। प्रकरण में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आरोपी अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश है। सूत्रों की माने तो सिंगरौली जिले में और भी अन्य मामले दर्ज होने के बावजूद आखिरकार किस प्रकार से बिना जांच किए एनटीसीए परियोजना में ड्यूटी दिया गया है यह भी जांच का बड़ा विषय है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover