सोनभद्र में 140 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार माची थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, February 22, 2026 6:27 AM

Follow Us

 

विशेष संवाददाता कन्हैयालाल मोबाइल नबर 9451746530

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

सोनभद्र में 140 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की थाना मांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना मांची पुलिस ने चेकिंग के दौरान सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को बांकी उर्स मेले के दृष्टिगत क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। मांची मोड़ तिराहा, ग्राम सुअरसोत के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिल सवार युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी में अभियुक्त देवव्रत जायसवाल (25 वर्ष) एवं कपिल जायसवाल (18 वर्ष), निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची के कब्जे से कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही दो मोटरसाइकिल (अपाचे व स्प्लेंडर) भी जब्त की गईं।
इस संबंध में थाना मांची पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover