बस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर इलाज जारी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, May 4, 2026 1:35 PM

Follow Us

शक्तिनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी घायल युवक सूरज कुमार कुशवाहा निवासी खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर है जो बाइक से जयंत से खड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रॉन्ग साइड में पहुंच गया, जहां वाराणसी से बैढ़न की ओर जा रही रोडवेज बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे जयंत नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गलत दिशा में वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह रहा।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बता दे कि अधिकतर दुर्घटनाएं और मौतें सड़क निर्माण में लापरवाही और आधाआधूरा निर्माण के वजह बनी हुई है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover