बिजली संकट को लेकर फूटा बलिया नाला बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों किया सड़क जाम

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, May 7, 2026 11:19 AM

Follow Us

शक्तिनगर (सोनभद्र)। बिजली की समस्या को लेकर बलिया नाला बस्ती के निवासियों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया। पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर आक्रोशित ग्रामीणों ने अवध पेट्रोल पंप के पास विंध्यनगर-शक्तिनगर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिलाओं ने मोर्चा संभाला, जिसके कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। उमस और गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना दूभर हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित परियोजना के बीच हुई वार्ता विफल होने की बात भी बताई गई। सुबह तकरीबन 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग सड़क पर डटे रहे। https://youtu.be/TmLjN7dne_0?si=RolChnn0x2fzdXux

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि वे बिजली चोरी या मुफ्त की बिजली नहीं चाहते उन्होंने मांग रखी कि परियोजना प्रशासन बस्ती में बिजली के मीटर लगाए। नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ता के रूप में उनसे बिजली का बिल लिया जाए।
जाम की सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर 1 बजे के करीब ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover