नशे में धुत पति ने गला दबाकर की पत्नी की निर्मम हत्या, 25 साल पहले की थी लव मैरिज

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, May 28, 2026 3:47 PM

Follow Us

शक्तिनगर । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आपसी कलह और नशे की लत ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में एक कलयुगी पति ने नशे में धुत होकर अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार, खड़िया बाजार निवासी महेंद्र गुप्ता अक्सर नशे का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। बीती देर रात भी महेंद्र नशे में धुत होकर घर पहुँचा, जहाँ उसका पत्नी आशा देवी (42 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि तैश में आकर महेंद्र ने कपड़े से आशा देवी का गला दबा दिया। दम घुटने के कारण आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

Oplus_16908288

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका आशा देवी और आरोपी महेंद्र गुप्ता की शादी लगभग 25 वर्ष पहले बड़े ही चाव से ‘लव मैरिज’ (प्रेम विवाह) के रूप में हुई थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। जिस प्रेम की बुनियाद पर 25 साल पहले इस रिश्ते की शुरुआत हुई थी, उसका अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। सुबह जब ग्रामीणों को इस हत्याकांड की जानकारी हुई, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

Oplus_16908288

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय शक्तिनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सक्रिय किया गया है।

“परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति महेंद्र गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover