कोयला माफिया के बड़े खेल का पर्दाफाश फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था तस्करी का काला कारोबार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, June 7, 2026 1:08 PM

Follow Us

सोनभद्र में कोयला तस्करों और जालसाजियों के खिलाफ पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा का हंटर पूरी तरह से चल रहा है इसी क्रम में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर खेल को बेनकाब किया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे पुलिस में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयले की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े ग्रुप के गुर्गे को चमचमाती ट्रेलर और भारी मात्रा में भरे कोयले के साथ रंगे हाथों दबोच लिया है अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकार पिपरी हर्ष पांडे के कुशल निर्देश सन में शक्तिनगर पुलिस टीम अपराधियों की टोह हमें लगी हुई है इसी बीच बीते 7 जून को पुलिस को सटीक जानकारी मिला कि फर्जी वाले का एक बड़ा खेल सड़क पर दौड़ रहा है जिसको लेकर शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय और बिना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत जाल बिछाया और जमशिला अंतर्गत शनि मंदिर के पास ताबड़तोड़ तरीके से चेकिंग अभियान लगाया गया की इसी दौरान UP64H8337 को पुलिस ने हाथ देकर रुकवाया शुरुआत में चालक ने पुलिस को बीटी चालान और जीएसटी के कागज दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से चालक का बचना मुमकिन नहीं था जब पुलिस टीम ने ऑनलाइन ई परिवहन पोर्टल पर गाड़ी की चेचिस नंबर को सर्च किया तो स्क्रीन पर जो सच आया उसे पुलिस के भी कान खड़े हो गए कागजों में असली नंबर UP64AT5675 था और UP64H8337 मौके पर पाया गया। शातिर आरोपी द्वारा कोयले के काले कारनामों को अंजाम देकर मोटी रकम कमाने के लिए किस बड़े पैमाने पर खेल रच कर खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से ही जालसाजी के इस खेल के मुख्य आरोपी अनिल कुमार सोनी उम्र 48 वर्ष पुत्र बाल गोविंद सोनी निवासी परासी थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार कर लिया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover