डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र से महिला सहित कुल तीन अभियुक्त को अलग अलग कुल पच्चीस लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न प्राथमिकी दर्ज किया ।

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, June 19, 2026 1:36 PM

Follow Us

 

डाला अनिल कुमार अग्रहरी रिपोर्टर (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र से महिला सहित कुल तीन अभियुक्त को अलग अलग कुल पच्चीस लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न प्राथमिकी दर्ज किया ।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

हाथीनाला पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक स्थानीय पुलिस ने अभियुक्ता ललिता (33) पत्नी जगदीश निवासी बहेराडोल को उसके घर के पास से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा वहीं अभियुक्त अमरनाथ (47) पुत्र बबुली निवासी बहेराडोल को उसके घर के पास से दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा और अनिल (32)पुत्र राजमन निवासी डाला पीपर को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ डाला पीपर मोड से कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि अवैध शराब व उसकी बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बीते बुधवार व गुरुवार को महिला सहित कुल तीन अभियुक्तों के पास से अलग-अलग कुल पच्चीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ उन्हें गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान गिरफ्तारी टीम में एसई मोहन सिंह, सुरेश राम यादव महिला कांस्टेबल विद्या देवी हेड कांस्टेबल बृजेश यादव कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रतीक मिश्रा शामिल रहे ।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover