कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, August 28, 2026 1:01 PM

Follow Us

 

सोनभद्र। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की खास सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कोन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पड़रछ से वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो को उसके घर के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना कोन में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज था। सियाराम चेरो (पुत्र शिवमूरत चेरो) निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र। मु0अ0सं0 23/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र। मु0अ0सं0 143/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में इस तरह के अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover