भलुआ टोला में योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, प्रशिक्षार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, June 21, 2026 11:39 AM

Follow Us

भलुआ टोला में योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, प्रशिक्षार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

ओबरा(सोनभद्र)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओबरा क्षेत्र के भलुआ टोला में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षण संस्थान के तहत संचालित निशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

योग शिविर में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व ओबरा नगर अध्यक्ष एवं समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने भी सहभागिता की और योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने की अपील की। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स पूर्ण करने वाली प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त कर महिलाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलकता दिखाई दिया। आयोजकों ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover