तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार घायल, मौके पर पहुंची डाला पुलिस

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 22, 2026 1:46 AM

Follow Us

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार घायल, मौके पर पहुंची डाला पुलिस

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के लग्डा मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत कुल चार लोग घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,डाला के तरफ से बाइक तेज गति से आ रही थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। घटना के मामले में डाला पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

अनिल कुमार अग्रहरी रिपोर्टर डाला

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover