रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 22, 2026 1:48 AM

Follow Us

रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,


दुद्धी, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दुद्धी के रामलीला खेल मैदान में शनिवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। “योग कर्मसु कौशलम्” एवं “स्वस्थ तन, शांत मन” के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ और निरोग जीवन जीने की दिशा प्रदान कर रही है।
योग शिविर का संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के नेतृत्व में किया गया। उनकी देखरेख में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं। शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ के सोनभद्र जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं डॉ. अरुण कुमार विश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
योग प्रशिक्षिकाओं पूजा सिंह, रितिका प्रजापति एवं ममता श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं उज्जाई प्राणायाम के लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्रोच्चार एवं प्राणायाम से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान रहा। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं सामाजिक योगदान के लिए अजीत कुमार सिंह, अशोक कनौजिया, राकेश कुमार गुप्ता, श्याम अग्रहरि, देवश मोहन, दिलीप दत्ता एवं रीना राय को पतंजलि योगपीठ द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहकारिता के जिला संयोजक रामेश्वर राय, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, नंदलाल अग्रहरि, अधिवक्ता शिव शंकर सहित क्षेत्र के अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने विश्व कल्याण, मानव स्वास्थ्य एवं आरोग्यता की सामूहिक प्रार्थना की। योग दिवस का यह आयोजन दुद्धी क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति बढ़ती रुचि का प्रतीक बनकर उभरा।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover