अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से निकल रही दुर्गंध से परेशान होकर जनता ने आंदोलन का रास्ता चुनाव

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 22, 2026 1:51 AM

Follow Us

डाला सोनभद्र – अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से निकल रही दुर्गंध से परेशान होकर जनता ने आंदोलन का रास्ता चुनने के बाद स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्षा ने जनता से अपील करते हुए आगामी 23 जून को आंदोलन की तारीख रख कर जनता नगर में हो रहे दुर्गंध से बचाव के लिए स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसके मद्देनजर कंपनी के आलाधिकारियों का जनता की समस्याओं को लेकर बातचीत करने को लेकर बैठक करने की बात कही गई थी इसी दौरान दिन रविवार को नगर के रामलीला मैदान में मीटिंग रखी गई लेकिन सुविधाओं को देखते हुए नगर पंचायत सभागार में मीटिंग को राखी गई मीटिंग में आए सदर विधायक भूपेश चौबे, एस डी एम विवेक कुमार,ईओ अखिलेश सिंह,प्रदूषण विभाग से जे एन तिवारी, नप अध्यक्षा फुलवंती गौड़, क्षेत्रा अधिकारी रणधीर मिश्रा , अल्ट्राटेक प्रबंधन से पीयूष शुक्ला की मौजूदगी में वार्ता की गई जहां सभा में उपस्थित समाज सेवी सुभाष पाल ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि कचरे की गाड़ियों का लगातार आना और गाड़ियों को यार्ड में खड़ा रखना जिससे दुर्गंध चारों तरफ फैल रहा है । और कंपनी के वादे कभी पूरे नहीं किए जाते कहने को इन्होंने कई बार वादे किए बंद होजाएंगे लेकिन इसका कोई निवारण नहीं निकल रहा है इसी कड़ी में सभासद दीक्षा पटेल ने कहा आज योग दिवस है आज सुबह से ही कंपनी से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि योग करना मुश्किल था अब इसका एक लिखित निवारण ही विकल्प है इनके वादे सिर्फ झूठे होते है इसी क्रम में नगर के व्यवसाईयो ने एक सुर में कंपनी का विरोध करते नजर आए ।धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि कंपनी ने अपने फायदे के लिए किलन मशीनरी लगाने व अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए जो बैठक डाला नगर में करनी चाहिए थी उसकी बैठक नगर से 20 किलो मीटर दूर कोटा में रखी गई थी जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं दी गई कंपनी से निकलने वाले बदबूदारगंध व धूल से क्षेत्र के तमाम लोग ग्रशित है जिनमें दम्मा, सिरोसिस ,खुजली जैसी बीमारियों से पीड़ित है ।जिसे हम बर्दास्त करने लायक नहीं है। मनोज शुक्ला ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कंपनी बरगलाने का काम कर रही है सिर्फ आश्वासन ही मिलता आ रहा है अब सिर्फ आप सदर विधायक से उम्मीद बची है अगर निवारण नहीं होता तो हम जनता के साथ आंदोलन कार्यों में सभागीत कर निवारण का प्रयास करेंगे इस दौरान प्रदूषण विभाग के जे एन तिवारी ने कहा कि हम ने औचक निरक्षण किए जिसमें माइनर ( मामूली) गंध आने की बात कही जिसे जनता सुनते ही गहमा गहमी का माहौल बनता देख एस डी एम ने सभी को समझाया विधायक ने अधिकारी को डाट लगते हुए आदेशित किय कि एक कमेटी गठित की जाए और जांच करते हुए दोषी पाने पर कार्यवाही हो और अगर इनकी कार्य प्रणाली में किसी प्रकार का सुधार नहीं आता तो उसे बंद करा दिया जाएगा कि बाते कही । कंपनी प्रबंधन से पीयूष शुक्ला ने बताया कि स्प्रे और अत्यधिक अडवांश प्रणाली की मशीन लगाया गया है ऐसे में हमारा प्रयास है दुर्गंध को जितना कम हो सके कम किया जा रह है बाहर से आनेवाली गिले कचरे की वाहन को जल्द से जल्द जलाने (भस्म) का काम कर रहे है ताकि दुर्गंध को कम किया जा सके । इसी क्रम में जनता ने विरोध दर्ज कराया , जिसका प्रतिफल एक सयुक्त पत्र बना कि नियमों के अन्तर्गत सभी का पालन किया जाएगा, प्रदुषण का स्थाई समाधान हो, कुडा परिवहन ओवरलोडिंग न हो समस्या की मानिटरिंग (देख रख) के लिए एक टीम का गठन पर एक समझौता पत्र तैयार हुआ, अब देखना है भविष्य में किन किन शर्तों का पालन सीमेंट कंपनी कर सकती है । आगामी 23 तारीख के आंदोलन को निरस्त किया गया इस दौरान नगर के सभासद बलबीर,विशाल,अवनीश, दीक्षा पटेल,प्रतिनिधि आमिल बेग सहित नगर के सुगेनी प्रसाद,हनुमान अग्रहरि,पवन शर्मा ,रिशु जायसवाल,संतोष सिंह बबलू,रमाशंकर,महेश सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover