वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित हुई भगवान परशुराम, गणेश व मां शारदा की प्रतिमाएं

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, June 25, 2026 1:08 PM

Follow Us

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

ओबरा में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य समापन

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

ओबरा (सोनभद्र)। ब्राह्मण समाज कार्यालय ओबरा में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। भगवान श्री परशुराम, भगवान श्री गणेश एवं मां शारदा की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में काशी से आए विद्वान आचार्यों के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुख्य यजमान पं. नंदलाल पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी सूर्यमणि पांडेय ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। भगवान की प्रतिमाएं विभिन्न मंदिरों और प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्राह्मण समाज कार्यालय पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा और जयकारों का दौर चलता रहा। महोत्सव के अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर देवानंद मिश्र, शैलेन्द्र चौबे, श्रीकांत दुबे, बिंदु पांडेय, कमलाकांत पांडेय, पुष्पराज पांडेय, डॉ. ए.के. पांडेय, कृष्णमोहन तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover