जनपद सोनभद्र में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष अभियान आज बड़ी कामयाबी के साथ रंग लाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल मार्गदर्शन में बीजपुर पुलिस ने कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मु0नं0-560/2021, धारा-427 भादवि से संबंधित 4 वांछित वारंटियों को उनके घर से धर-दबोचा।
माननीय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी के न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नेमना में त्वरित छापेमारी की। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक ही परिवार के चार अभियुक्तों (तीन भाई और एक बहन) को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रहने वाले हैं: 1. मोहन राम उर्फ महेन्द्र राम गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन उम्र- लगभग 42 वर्ष 2. राजलाल गुर्जर (पुत्र स्व रामनरायन, उम्र- लगभग 56 वर्ष 3. लल्लूराम गुर्जर पुत्र स्व रामनरायन), उम्र- लगभग 45 वर्ष 4 चिन्तामनी देवी पुत्री स्व रामनरायन उम्र- लगभग 53 वर्ष है


























