एसपी अभिषेक वर्मा का शक्तिनगर थाने पर ‘सरप्राइज अटैक’, ढीली कार्यप्रणाली पर कड़े निर्देश

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 5, 2026 8:19 AM

Follow Us

सोनभद्र। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सोनभद्र के पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना शक्तिनगर का औचक (आकस्मिक) निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। अचानक कप्तान के पहुंचने से थाने के स्टाफ में खलबली मच गई।

निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द की सलामी के साथ हुई, जिसके बाद एसपी ने थाने के एक-एक पन्ने और एक-एक कोने को बारीकी से खंगाला।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने माल मुकदमाती और अपराध रजिस्टर के रख-रखाव को देखा और कड़े निर्देश दिए कि सभी अभिलेख (रिकॉर्ड्स) अप-टू-डेट होने चाहिए। थाने में पारदर्शिता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

थाने में महीनों से धूल खा रही फाइलों को देखकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 60 और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।

सभी विवेचक मुकदमों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल कर वांछित अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजें। हर जांच निष्पक्ष और कानून सम्मत होनी चाहिए।

मिशन शक्ति कक्ष,महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी हर शिकायत पर क्विक रिस्पांस (त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई) दिखनी चाहिए। वहीं, साइबर फ्रॉड के मामलों को भी गंभीरता से निपटाने की हिदायत दी।

सिर्फ काम ही नहीं, एसपी ने पुलिसकर्मियों के रहन-सहन और खाने की गुणवत्ता (मेस) का भी जायजा लिया। थाने पर तैनात नए रिक्रूट आरक्षियों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के साथ हमेशा शालीन व्यवहार रखें, अनुशासन में रहें और पुलिस सेवा की गरिमा को कभी आंच न आने दें।

गांवों में सटीक सूचना तंत्र खड़ा करने के लिए एसपी ने खुद कमान संभाली। उन्होंने मौके पर मौजूद । उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर जनता और पुलिस के बीच की मजबूत कड़ी बनें।

आम जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण, नियमित गश्त और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण ही पुलिस की असली पहचान है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover