दुद्धी, सोनभद्र।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत तहसील सभागार में बुधवार को कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निखिल यादव एवं बीईओ प्रेम शंकर राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान परिषदीय स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति कर अतिथियों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दुद्धी ,म्योरपुर और बभनी ब्लाक के 10–10 अध्यापकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड को वितरण कर औपचारिक शुरुआत की।मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने कहा कि योगी सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े हर कर्मचारी को कैशलेश चिकित्सीय सुविधा देने का ऐतिहासिक कदम उठाया है।इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए का मुक्त इलाज की सुविधा है।जिसका सीधा लाभ शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों को होगा।कार्यक्रम का संचालन अविनाश वाह वाह ने किया।
इस दौरान अवधेश कन्नौजिया , विवेक पाण्डेय रामरक्षा,संतोष सिंह ,शैलेश मोहन सहित काफी संख्या में शिक्षा विभाग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

























