3 करोड़ का विशाल साइबर नेटवर्क ध्वस्त दो आरोपी गिरफ्तार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, July 30, 2026 3:05 PM

Follow Us

सोनभद्र। साइबर अपराधियों के काले साम्राज्य पर सोनभद्र पुलिस ने अब तक की सबसे करारी सर्जिकल स्ट्राइक की है! पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सीधे निर्देशों पर चले इस ‘मिशन क्लिन-अप’ ने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया है। थाना अनपरा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के परखचे उड़ा दिए हैं, जो बैकड्रॉप में बैठकर करोड़ों रुपये के हेर-फेर का गंदा खेल खेल रहा था!

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के सटीक मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव गुप्त सूचना पर सीधे शक्तिनगर के चिल्काडांड बाजार में धावा बोला और 2 बड़े शातिर मोहरों को धर दबोचा। दबोचे गए ये दोनों आरोपी कोई मामूली मोहरे नहीं, बल्कि साइबर दुनिया के बड़े सिंडिकेट के मददगार निकले पुलिस की पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। ये शातिर आरोपी दूसरों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनमें इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट करते थे और फिर उन्हें देश भर के साइबर ठगों को सौंप देते थे।
3,00,00,000 का संदिग्ध नेटवर्क पुलिस की शुरुआती जांच में ही इन खातों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी का काला धन घूम चुका है!
मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महंगे iPhone, एवं 2500 नगद पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट चुकी है। आरोपी का हाल पता विजय कुमार अग्रहरी (उम्र 35 वर्ष) निवासी: चिल्काडांड, शक्तिनगर (उम्र 30 वर्ष) निवासी: चिल्काडांड, शक्तिनगर
थाना अनपरा पर पहले से दर्ज मु0अ0सं0 162/2026 (धारा 318(4) BNS व 66D IT Act) में पुलिस ने कड़े साक्ष्य जुटाते हुए धारा 317(2) BNS का इजाफा कर दिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover